गौराबादशाहपुर कस्बे में बुधवार की शाम भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ धार्मिक माहौल बना दिया। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही।