जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी दूल्हा आजाद बिंद (25) की हत्या को तीन नहीं, बल्कि सात दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने चार और आरोपियों को चिह्ति कर केस में नाम शामिल किया। इसी बीच तीन आरोपी मुठभेड़ के दौरान रविवार की रात गिरफ्तार कर लिए गए। तीनों के पैर में गोली लगी हुई है।