फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार, सिकरारा व तेजीबाजार की पुलिस ने की कार्रवाई

जौनपुर जनपद में अपराध व अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में सिकरारा व तेजीबाजार पुलिस की संयुक्त कारर्वाई में शुक्रवार की भोर में शारदा सहायक नहर की चाँदपुर पुलिया के पास से एक अंतर्जनपदीय बदमाश पशु तस्कर को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम पता सौरभ कुमार पाल निवासी ग्राम शेख अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताया। उक्त सन्दर्भ में थनाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह हमरहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग के लिए गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश पशु तश्कर नहर के रास्ते दुदौली से चांदपुर को ओर जा रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए दुदौली की तरफ से उसका पीछ करना शुरू कर दिया। उधर सूचना पर तेजीबाजार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मयफोर्स बरईपार की ओर से उसकी घेराबंदी करने लगे। चाँदपुर पुलिया के पास अपने को दोनो ओर से घिरा देख सौरभ पुलिस पर फायर करने लगा।बचाव में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाए पैर के घुटने के नीचे लगी गोली से वह घायल होकर गिर गया।उसे मौके गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा .315 बोर व एक मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुई। उसका आपराधिक इतिहास खंगालने पर जौनपुर के सिकरारा, जलालपुर व महराजगंज में एक एक तथा सुल्तानपुर व संतकबीर नगर जिले में एक एक गम्भीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें