केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव की चार वर्षीय बच्ची की कथित इंजेक्शन के बाद हुई मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने निजी क्लीनिक पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि जांच के दौरान क्लीनिक बंद मिला और संचालक फरार बताया गया। पेसारा गांव निवासी राहुल कन्नौजिया की चार वर्षीय पुत्री माही को रविवार शाम बुखार होने पर बाजार स्थित मदर चाइल्ड केयर एंड जनरल चिकित्सा केंद्र ले जाया गया था।