जौनपुर के कब्रिस्तान में शिवलिंग मिलने की खबर फैलने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से मोर्चा संभाल लिया है और इसके बारे में फैलाई जा रही अफवाह पर एसपी अरविंद कुमार वर्मा का बयान सामने आ गया है। इनका कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शिवलिंग की पूजा की जा रही है। बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला टोला मोहल्ले के कब्रिस्तान में कई साल पुराना शिवलिंग मिलने की सूचना लोगों को मिली। सूचना के बाद शांति व्यवस्था को देखते हुए अधिशासी अधिकारी व थाना कोतवाली इंचार्ज ने फ़ोर्स के साथ मौका मुआयना किया और कहा कि सबकुछ ठीक है। वहीं स्थानीय नागरिकों की माने तो मुस्लिम आबादी वाले ईलाके में शिवलिंग है और सभी यहां आराम से रह रहे हैं किसी भी प्रकार की सामप्रदायिकता की बात नहीं है।