सिरकोनी स्थित जलालपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी शारदा प्रसाद ने स्थानीय लेखपाल और हल्का सिपाही की रवैया से परेशान होकर जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करायी है। शारदा प्रसाद ने जिलाधिकारी को दिये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वे अपनी अराजी पर बने पुराने घर के जर्जर होने पर उस पर नया निर्माण करा रहे हैं। जिस अराजी में उनका पुराना घर बना अब पड़ोसी द्वारा उसे विवादित बताकर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। शारदा ने इसके पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। जिसमें एस डी एम व कानूनगो की रिपोर्ट शारदा के पक्ष में दी गयी है। बावजूद इसके इन दिनों हल्का लेखपाल अजीत कुमार और हल्का सिपाही दीनानाथ द्वारा कुछ इस तरह की विवादात्मक स्थिति पैदा की जा रही है जिससे कुछ भी अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करायी है। साथ ही जिलाधिकारी महोदय उक्त सिपाही व लेखपाल पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।