फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर, मियांचक बाजार की जाम नालियां साफ; VIDEO

जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के खोईरी ग्राम पंचायत स्थित मियांचक बाजार में जाम नालियों और गंदगी से बाजारवासी व ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे।नालियों में पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही थी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए वीडियो और समाचार प्रकाशित किया।खबर का असर यह रहा कि अगले ही दिन सुबह संबंधित विभाग की ओर से सफाईकर्मियों को भेजकर जाम नालियों की सफाई कराई गई।इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए बाजार क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया गया। नालियों की सफाई होने के बाद बाजारवासियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने और उसके समाधान में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।लोगों ने कहा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की,जिससे बाजार की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें