फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर के मकान में आग लगने से नकदी व जेवरात समेत गृहस्थी का सामान जला, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

शाहगंज क्षेत्र के बडौना गांव निवासी एक महिला के घर मे आग लगने से नकदी व जेवरात समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल की कडी मसक्कत से दो घंटे बाद आग पर पाया काबू ।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। बताते चलें कि क्षेत्र के बडौना गांव निवासी सुख्खू की पुत्री फूला देवी अपने मायके में रहकर अपना भरण पोषण करती थी। सोमवार की रात तकरीबन सात बजे घर मे दिया जलाकर सौच के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान अचानक दिया गिरने से मकान में आग लग गई। जबतक गांव के लोग समझ पाते आग विकराल रुप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान राम प्रकाश समेत ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया। दो घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक मकान मे रखा तीन हजार नकदी और चार थान जेवरात समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें