गुरुवार की शाम क्षेत्र में झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी को धो डाला। तेज बौछारों और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। सड़कों पर बहता पानी और आसमान में छाए बादल मन को सुकून दे गए। बारिश होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। बच्चों ने बारिश में भीगकर बचपन जिया। किसान भी झूम उठे, उनका कहना है कि खरीफ की फसलों को यह बारिश संजीवनी देगी।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हल्की-मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। लोगों ने राहत की सांस ली।