जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में मंगलवार की दोपहर दूध खौलाते समय तेज धमाके से बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना में पति सहित दो लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। डिहिया गांव निवासी सरजू बिंद खुटहन थाने के बगल मिष्ठान की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा वह खोवा, छेना और पनीर थोक रेट पर बेचते हैं, जिसमें उनका बेटा राजेंद्र व बहू मनीता देवी (40) भी सहयोग करते रहे।