फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रकाश पर्व पर मड़ियाहूं में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत

सिक्ख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की 358वें जयंती के पूर्व मड़ियाहूं में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विवेकानंद इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा नानक शाही मिश्राना, कोतवाली, भगत सिंह तिराहा, डाक बंगला होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा वाराणसी रोड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गतका आदि करतब दिखा रहे थे। इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा के विशेष आकर्षण रहे। गुरु गोविंद सिंह की 358 वीं जयंती को लेकर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सिख व हिंदू समुदाय के सैकड़ो महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारो का दल चल रहा था, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। दीप खालसा ग्रूप सीतापुर से आए युवकों के एक समूह ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थी। बच्चे गुरबाणी गा रहे थे। शोभायात्रा के बीच गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। इसके पीछे रागी जत्थे ज्ञानी नरेंद्र सिंह की अगुवाई में ट्रैक्टर पर शबद कीर्तन करते चल रहे थे। महिलाएं गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे झाड़ू लगा रही थी। रास्ते में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी । चिल्ड्रेन गाइड स्कूल के बच्चों ने करतब दिखा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा वाराणसी रोड पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया था। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि सिख समुदाय के लिए प्रकाश पर्व सबसे अहम पर्व होता है। दसवें गुरु की याद में यह यात्रा निकाली गई है। जिन्होंने मानवताधर्म के लिए अपने माता-पिता परिवार बच्चों को छोड़कर देश के लिए कुर्बानी दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर परमजीत सिंह, स्वर्ण सिंह टीटू, कवलजीत सिंह गब्बर, सतपाल सिंह दलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें