मुफ्तीगंज विकास खंड के मेहोड़ा गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है।