फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : समूह के लोन का पैसा वसूलने गए पांच कर्मचारियों को दबंगों ने मार-पीट कर किया घायल

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में बीत रात समूह के लोन का पैसा वसूली करने गए पांच कर्मचारियों को दबंगों ने मारपीटकर घायल कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त गांव की दलित बस्ती में कर्मचारी अभिजीत सिंह, आलोक मिश्रा, सिद्धार्थ, धनंजय व राजनाथ लोन का पैसा वसूल करने गए थे जहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके चलते दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर कर्मचारियों को घायल कर दिया। सभी को इलाज हेतु ले जाया गया जहां अभिजीत, आलोक व सिद्धार्थ की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें