फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नहर साफ नहीं होने का दंश झेल रहे किसान, माइनर ओवरफ्लो, 50 एकड़ फसलों में घुसा पानी

समुचित साफ सफाई न होने से सोमवार को जाैनपुर के जीयनपुर माइनर ओवरफ्लो हो गई, जिसके कारण काजीपुर, मुकुंदपुर, जीयनपुर के गांव के लगभग 100 किसानों की 50 एकड़ से ऊपर फसल जलमग्न हो गई। जल भराव के चलते गेहूं, सरसों, चना, मटर सहित कई अन्य फसलों के नुकसान होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि माइनर की कई वर्षों से साफ-सफाई न होने से जगह-जगह माइनर के ओवरफ्लो होने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को सुबह जब किसान खेत की ओर गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में तेजी से खेतों में पानी भर रहा था। देखते ही देखते काजीपुर, मुकुंदपुर, जीयनपुर आदि गांव में खेतों में पानी पहुंच गया। क्षेत्र के किसान बबलू पटेल, कृष्णा यादव, कोमल यादव, दिनेश, विकास, नक्षत्रधारी पटेल आदि किसानों ने कहा कि खेत के जलमग्न होने से गेहूं व आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान की संभावना है ।सरसों चना पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा ।प्रभावित किसानों का कहना है कि खेतों के जल भराव होने की जानकारी सिंचाई विभाग को सुबह ही दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है। इस संबंध में एसडीओ संदीप कुमार मौर्य ने बताया कि ओवरफ्लो होने की जानकारी किसानों द्वारा प्राप्त हुई है। मौके पर गेट बंद करने के लिए कर्मचारियों को कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें