सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में वार्ड ब्वॉय रवि चौधरी और आनंद पांडेय की लापरवाही से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शराब के नशे में चूर दोनों कर्मचारी ड्यूटी के दौरान चाभी लेकर गायब हो गए, जिससे प्रिंटर, फार्मासिस्ट, इमरजंसी कक्ष बंद हो गया। इस कारण दवाइयों का वितरण और मेडिकल संबंधी आवश्यक सेवाओं का काम पूरी तरह बाधित हो गया। शाम 5 बजे से मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए कतार में खड़े रहे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुनील कुमार सरोज ने वार्ड अतुल पाठक वार्ड ब्वॉय को फोन किया, लेकिन फोन पर उनकी पत्नी ने उठाया बताया कि वह शराब के नशे में हैं और चाभी अतुल चौधरी के माध्यम से भेजने की बात कही। स्थिति और बिगड़ने पर स्थानीय नागरिक जितेंद्र नाथ राय ने जिलाधिकारी और सीएमओ को फोन कर अस्पताल की अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और किसी तरह इमरजेंसी, फार्मासिस्ट, और ओपीडी कक्ष को खोलने का प्रयास शुरू हुआ। रात करीब 9 बजे वार्ड ब्वॉय अतुल चौधरी चाबी लेकर पहुंचा, तब जाकर मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तब तक कई मरीज बिना इलाज के लौट चुके थे। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पूछने पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र ने कहा इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी