मामला रामपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कुंभापुर गांव का है। यहां बुधवार की देर शाम लगभग आठ बजे लाइनमैन व ग्रामीणों में पैसे के लेनदेन को लेकर बाद विवाद हो गया। इससे नाराज लाइनमैन ने ग्रामीणों पर लूट का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद जब लूट का मुकदमा दर्ज करने से मना किया तो रामपुर एसडीओ मुरली धर आर्या ने थाना रामपुर की ही लाईन कटवा दिया। जानकारी के अनुसार लाईनमैन प्रवीन कुमार भगवानपुर गांव में देर शाम बिगड़ी हुई लाईन ठीक करने गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों से कई दिन से खराब बिजली को लेकर बाद विवाद हो गया। इसको लेकर रामपुर उपकेंद्र पर तैनात बिजलकर्मियों ने मारपीट व लूट की तहरीर दी। बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्य शैली से जनता में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बिजली खराब थी। बार-बार सूचना देने के बाद भी बिजली कर्मी नहीं सुनते हैं। आने पर रुपये की मांग करते हैं। इसमें रामपुर एसडीओ का सह इन पर रहता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि लाईनमैन की तहरीर पर एससी-एसटी और लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।