गैस सिलिंडर को लेकर हो हल्ला बढ़ता ही जा रही है। आज सड़कों पर लोग गैस सिलिंडर साइकिल, बाइक और रिक्शा पर ले जाते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह सिलिंडर के लिए कोई तीन तो चार दिन से चक्कर लगाने के बाद पाने की बात कह रहा था। वजह जानने की कोशिश के लिए एजेंसियों की पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई कि सिलिंडर 500 आ रहा है तो लेने वाले 1500 लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्थिति खराब हो रही है।