फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर में असलहे के दम पर लूट कर भागे बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी पुलिस, ट्रेन पकड़ने जा रहा था पीड़ित

कुड़ियारी गांव निवासी मख्खन लाल यादव मंगलवार की सुबह बरेली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए साइकिल से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही ताखा पश्चिम रसूलपुर गांव समीप पहुंचे। घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकिल पकड़ कर रेलवे कर्मचारी को गिरा दिया। असलहे के बट से बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल व दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है,जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें