एसटीएफ ने खुटहन थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार के इनामियां शातिर अपराधी मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसको पुलिस टीम ने गुरुवार की सुबह खुटहन के पिलकिछा चौराहा से गिरफ्तार किया। उसके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ को काफी दिनों से मोन यादव निवासी डडवा खालिसपुर बदलापुर के फरार इनामी अपराधी के सक्रिय होकर अपराध करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों/ टीमों को सूचना इकट्ठा करने व कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।