जौनपुर के मीरगंज निवासी और देश के नंबर वन जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव के घर तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची है। 87.05 मीटर भाला फेंककर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले रोहित का परिवार आजादी के 78 साल बाद भी खेतों की संकरी मेड़ से होकर आने-जाने को मजबूर है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की इस बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।