फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग, परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव पहुंचे। गांव निवासी और गोंडा जिले के एक विद्यालय में सहायक शिक्षक और इस समय बीएलओ का काम देख रहे विपिन कुमार यादव की मौत पर शोक व्यक्त किए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने परिजनों से मुलाकात की और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और मृतक आश्रित के रूप में पत्नी को नौकरी देने की बात भी कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें