फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में सीडा सतहरिया की बदहाली पर कांग्रेस का धरना, VIDEO

औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में बंद होती इकाइयों और अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को सीडा कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय उपाध्याय को सौंपा। डा. प्रमोद सिंह ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी द्वारा स्थापित सीडा से भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। बदले की नीति से फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और युवा पलायन को मजबूर हैं। वक्ताओं ने परिसर की गंदगी, जलजमाव और किसानों को सुविधा न मिलने पर नाराजगी जताई। निशु केसरी ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा। सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें