फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर के शाही पुल की दीवार के अंदर महाकाली की मूर्ति होने का दावा, श्रद्धालुओं में आक्रोश, हुआ पूजन दिया अल्टीमेटम

संभल, वाराणसी के बाद जौनपुर में भी हर दिन भगवान की मूर्तियों को लेकर विवाद सामने आ रहा है। सोमवार को हिंदू पक्ष के लोग शाही पुल के नीचे गुंबद के पास पहुंचे। जहां उन्होंने मां काली की प्रतिमा को दीवार में बंद करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए दीवार गिराने को कहा, नहीं तो स्वयं गिराने की बात कही। स्वामी अंबुजानंद ने बताया कि शाही पुल के गुंबद के नीचे महाकाली का स्थान है। यहां पर सदियों से लोग पूजा-पाठ करते चले आ रहे हैं। पुल के निर्माण से चार सदी पहले ही करीब 12 वीं सदी का महाकाली का मंदिर बनाया गया होगा। कुछ साल पहले प्रशासन के लोगों ने इसको बंद करा दिया और कहा कि इसको जल्द खोल दिया जाएगा। ऐसे में उन सभी श्रद्धालुओं की मांग है कि दीवार को तोड़ा जाए तभी पता चल सकेगा कि अंदर देवी की मूर्ति है या नहीं। अगर नहीं होगी तो तुरंत दीवार बंद करा दी जाएगी। इसके लिए वह सभी श्रद्धालुगण प्रशासन से मांग करते हैं कि दो दिनों के अंदर दीवार को तोड़ा जाए अन्यथा दीवार स्वयं गिराने की कार्रवाई करेंगे। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसको लेकर पुरातत्व विभाग से बात की जाएगी कि यहां मंदिर था या नहीं। ऐसे ही दीवार कोई कैसे तोड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें