जाैनपुर के मछलीशहर कोतवाली और सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक गोतस्कर गिरफ्तार हुआ है। उसके पैर में लगी गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक बाइक, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाश का मछलीशहर सीएचसी में इलाज कराया गया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।