जौनपुर जिले के शाहगंज- क्षेत्र के कटहिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहगंज-इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।