मछलीशहर लोकसभा सीट के लिए शनिवार सुबह से मतदान का सिलसिला जारी है। दोपहर में धूप और गर्मी के कारण कुछ बूथों पर मतदाताओं की संख्या थोड़ी कम तो कुछ पर मतदाताओं की कतार भी देखने को मिली। वहीं मतदान करवाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल और कार्यकर्ता रूपेश जायसवाल आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया। जहां घटना हुई वहां भाजपा द्वारा हनुमान मंदिर पर बिस्तर लगाया गया था।