सरपतहां थाना क्षेत्र के लालापुर गांव से लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सौरभ कुमार को सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।