गौराबादशाहपुर क्षेत्र पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। बीडीसी आज मतदान करेंगे। जिसके चलते चुनावी माहौल काफी गर्म है बिकास खंड के पास गौराबादशाहपुर , रामपुर , कोतवाली ,समेत काफी मात्रा में पुलिस और पीएससी के जवानों को लगाया गया है। दोनों पक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। वर्तमान प्रमुख विमलेश यादव की माने तो प्रसासन उनके समर्थकों को परेशान करने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। वही विपक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मजबूती से अपने साथ होने का दावा कर रहा है। पूर्व में हुए चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार नीलम पाल उपविजेता थी और सपा उम्मीदवार विमलेश यादव के सिर पर जीत की पगड़ी बंधी थी। माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।