तहसील बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक बार अध्यक्ष घनश्याम मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है। जल्द ही चुनाव संबंधी अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।