केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार के निकट बुधवार की देर रात बरातियों से भरी सफारी खाई में जा गिरी। इसमें तीन की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में एसपी डा. कौस्तुभ व अन्य पहुंचकर घायलों का हाल जाना।