मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में युवक का कमरे के अंदर नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे के हुक से फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों पहले ही मुंबई से घर आया था। रात को कमरे में गया लेकिन सुबह देर तक नहीं उठा। घर वालों को शक हुआ और खिड़की से देखा तो युवक ने खुदखुशी कर ली थी। घटना के बाद घर में मातम है।