जौनपुर जिले में ऐतिहासिक शाही किला मंगलवार को वैवाहिक स्थल बन गया। यहां तीन दिवसीय शुरू हुए जौनपुर महोत्सव के मौके पर 623 जोड़ों ने शादी रचाई। इनमें 11 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान हुई इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि वैवाहिक स्थल पर नव युगल धूप से परेशान नजर आए। इन जोड़ों को नगर विकास मंत्री एके शर्मा, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी आशीर्वाद दिया।