जौनपुर में लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिविल लाइन शाखा, जौनपुर में एक वृद्ध व्यक्ति के पहने कुर्ते की जेब से 45,000 रुपये की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे से सामने आई है, जो 2 सितंबर 2025 की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज है। पुलिस की जांच में दौरान घटना से सम्बन्धित दो संदिग्ध महिलाओं के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।