यूपी के जौनपुर में एंटी करप्शन टीम ने CMO ऑफिस के एक बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बाबू के पास से पच्चीस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये पैसा उसने एक डॉक्टर से लिया है। हालांकि रंगे हाथ पकड़े जाने पर ये बाबू तरह तरह की दलीलें देने लगा।