महाकुंभ जाने के लिए रविवार को जैसे ही कुंभ स्पेशल ट्रेन आई तो पहले से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में धक्कामुक्की होने लगी। पहले चढ़ने की जल्दबाजी में सैंकड़ों लोग पटरी पर दौड़ने लगे। लोगों को यह भी परवाह नहीं थी कि अगर कोई दूसरी ट्रेन आ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्टेशन पर सुरक्षा के भी ज्यादा इंतजाम नहीं थे। जब तक ट्रेन चली नहीं गई लोग स्टेशन पर दौड़ते रहे। कुछ यात्रियों को चढ़ने दिया गया तो कई लोग ट्रेन में नहीं चढ़ सके।