महिला को टक्कर मारने के बाद डंपर लेकर भागे चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका पीछा किया तो तेज रफ्तार डंपर ने एक टैक्टर-ट्राली को भी टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल काॅलेज भिजवाया। हमीरपुर जिले के चिकासी मौरंग घाट से डंपर चालक मैनपुरी के उदयपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार (37), हेल्पर सुल्तानपुर निवासी दिव्यांशु (30) के साथ मौरंग लादकर उरई की ओर आ रहा था। चिकासी गांव निवासी सोमवती को डंपर ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे डंपर का पीछा शुरू किया।