फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: मंदिर में मूर्ति खंडित करने पर बवाल, युवक की भीड़ ने की पिटाई

उरई शहर के मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित विवेकानंद कॉलोनी में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मंदिर में स्थापित भगवान शंकर की मूर्ति को एक युवक ने नुकसान पहुंचा दिया। आरोप है कि सूरज नाम का युवक मंदिर परिसर में पहुंचा और मूर्ति को खंडित कर दिया। साथ ही उस पर मंदिर परिसर में ही लघुशंका करने का भी आरोप है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे हालात बिगड़ने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें