फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: फौजी के घर डकैती का खुलासा, महिला समेत छह गिरफ्तार

शहर के मोहल्ला सुशील नगर में फौजी सुरजीत सिंह के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 66 हजार रुपये, जेवरात, चार तमंचे व सात कारतूस बरामद किए हैं। साजिश पड़ोसी रही महिला ने रची थी और वारदात में शामिल उसके दोनों बेटे फरार हैं। मंगलवार पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी सुरजीत सिंह की तैनाती पंजाब के भटिंडा में है। उनके घर पर पत्नी पिंकी, पुत्र साहिल व पुत्री ज्योति रहते हैं। 18 फरवरी की रात मकान के पीछे सीड़ी लगाकर आठ बदमाश घर में घुस आए थे। बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें कमरे में बंद कर 20 हजार रुपये व करीब 20 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया था। सोमवार रात एसओजी प्रभारी वरुण कुमार व कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र को सूचना मिली कि इकलासपुरा बाईपास स्थित श्मशान घाट के पीछे कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी की गई, जहां से महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हमीरपुर के थाना मुस्करा क्षेत्र के ग्राम उपरेहका निवासी खलक सिंह उर्फ खेमा, उसका भाई कल्लू राजपूत, थाना जलालपुर के ग्राम पुरैनी निवासी सुरेंद्र राजपूत, थाना मुस्करा के ग्राम बिसवारी निवासी वीर सिंह, थाना जरिया के ग्राम इटैलिया निवासी अमित राजपूत तथा जालौन के ग्राम रूरा मल्लू निवासी दुर्गा देवी पत्नी कमर सिंह परिहार शामिल हैं। एसपी ने बताया कि खलक सिंह पर हत्या, चोरी, गैंगस्टर सहित 13 मुकदमे दर्ज हैं। कल्लू पर 11, सुरेंद्र पर पांच, वीर सिंह पर दो तथा अन्य आरोपियों पर एक-एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें