फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित रोडवेज बस गिट्टी के ढेर पर चढ़ी

शहर में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। चालक की सूझबूझ और बस खाली होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। उरई डिपो की बस स्टैंड से खाली होकर डिपो जा रही थी। इसी दौरान रामेश्वरम चौराहे के पास अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया जिससे बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस को देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई। बस पुलिस के बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर पर चढ़कर रुक गई। बस चालक ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद उसने बस को सड़क किनारे मोड़ दिया जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना उरई डिपो को दे दी गई है। परिवहन विभाग के अधिकारी बस की तकनीकी जांच में जुटे हैं। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें