मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र आएंगे। वे सुबह 10:30 बजे हाथरस को करोड़ों की सौगात देंगे। प्रशासन ने आगमन की कड़ी तैयारी करते हुए पंडाल व हेलीपैड का कार्य पूरा किया है। पंडाल में पांच प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। करीब 15000 से अधिक लोगों के एकत्रित होने की संभावना है।