हाथरस के टुकसान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, टुकसान में "मन की बात" पर आधारित चिट्ठी लेखन कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने मुख्यमंत्री को अपनी अपेक्षाएं, सपने और सुझाव लिखे। डीएम अतुल वत्स, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और सीडीओ पीएन दीक्षित ने छात्राओं से संवाद किया। अधिकारियों ने उनकी रुचियों, पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली।