फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में धान-गोभी की फसल कीटों से प्रभावित, किसान परेशान

सादाबाद क्षेत्र के कई गांवों में धान और गोभी की फसलें इन दिनों कीटों के प्रकोप से प्रभावित हैं। तना छेदक, पत्ता लपेटा और दीमक जैसे कीट फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऊंचागांव (सुसाइन), करसौरा, जंजरिया, पल्हावत और धानौटी जैसे गांव इससे सर्वाधिक प्रभावित हैं। किसानों का कहना है कि कई बार दवा का छिड़काव करने के बावजूद रोग पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। किसान मोरध्वज चौधरी, महीपाल सिंह आर्य, संदेश चौधरी और बबलू कुमार ने अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि फसलों को भारी नुकसान होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। किसानों ने कृषि विभाग से इस समस्या के प्रभावी उपचार की मांग की है। उन्होंने विभाग से तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें