सादाबाद में सोमवार को सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि और विधायक प्रदीप चौधरी ने बस स्टैंड के पास प्याऊ व यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। यह नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल की पहल पर बना है। लोकार्पण से पहले उन्होंने पौधरोपण भी किया। इन सुविधाओं से यात्रियों को गर्मी और बरसात में राहत मिलेगी।