सादाबाद में श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट ने श्री खाटू श्याम गोवर्धनधाम मंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया। 7 मई रात्रि भजन संध्या में पूरा पांडाल “जय श्री श्याम”, “हारे के सहारे की जय” और “श्याम बाबा की जय” के जयकारों से गूंजता रहा। भजन संध्या में कानपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक श्रेष्ठ दीक्षित तथा समस्तीपुर (बिहार) से आईं भजन गायिका रेशमी शर्मा ने अपने सुरों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।