सादाबाद के गांव नगला बैरू में स्थित पोखर के ओवरफ्लो होने की समस्या ग्रामीणों के जी का जंजाल बन गई है। हालात ये हैं कि पोखर का पानी आबादी के बीच पहुंच गया है और घरों के अंदर घुस रहा है। राहगीर व वाहन चालक इसी पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।