सासनी कस्बा में चल रहे उर्स में शनिवार को चादर चढ़ाने जा रहे मंगलामुखियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिससे तीन मंगलामुखी घायल हो गए। हमलावर को मंगलामुखियों ने पकड़ लिया और उसे पीटते हुए थाने ले गए। थाने पर भी काफी देर तक हंगामा हुआ।