सिकंदराराऊ के गांव हरचंदपुर कचौरा में अजय पुत्र उदयवीर के परिवार वााले शादी में चले गए। 20 फरवरी की रात्रि 12 बजे घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से फ्रिज, वाशिंग मशीन, बेड, अलमारी, कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने लाखों रुपयों का सामान जल गया। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।