फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ में निकली श्रीराम बरात, झांकियों ने मनमोह लिया, जगह-जगह हुआ स्वागत

सहपऊ में 23 मार्च शाम को बैंड-बाजों व मनोहन झांकियों के साथ श्रीराम बरात निकाली गई। श्रीराम बरात का शुभारम्भ बसपा नेता डॉ अविन शर्मा ने श्रीराम- लक्ष्मण की आरती उतार कर किया । श्रीराम बरात हनुमान टीले से शुरू होकर पुराना थाना, आजाद बाजार, पुराना बाजार, मुख्य बाजार,कोतवाली के सामने से गुजरती हुई होलीगेट, मोहल्ला बजरिया, कोरियाना, धोबियाना आदि मोहल्लाें से होते हुए अंत में हनुमान टीले पर पहुंची। बरात का जगह-जगह स्वागत हुआ। श्रीराम बरात में श्रीराम-लक्ष्मण दो घोड़ों की बुग्गी पर एवं भरत -शुत्रघ्न , गुरू वशिष्ठ ,महाराज दशरथ घोड़े पर चल रहे थे। बरात में बाबा भोले नाथ, राधा कृष्ण, काली, दुर्गा माता की झांकी, शंकर पार्वती एवं गणेश जी की झांकियां निकलीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें