सहपऊ कस्बा में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार की शाम को रावण दहन मेले का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने अग्निबाण मारकर पुतले को आग के हवाले किया, जिसके बाद पुतला धू-धूकर जल उठा और वातावरण आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा। दहन स्थल पर मेला लगा रहा।