सहपऊ क्षेत्र के गांव पीहुरा स्थित सुनीता इण्डेन गैस सर्विस के गोदाम पर 21 अप्रैल सुबह गैस आने की सूचना मिलते ही वहां सैंकड़ो की संख्या में गैस उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंच गए । गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने वालों की बढ़ती भीड़ को देखकर गैस वितरक गोदाम को बंद करके भाग गया । उसे भागता देख वहां मौजूद भीड़ में आक्रोश बढ़ गया । वह सभी सिलिंडर लेकर गाेदाम के सामने से गुजरने वाले सादाबाद जलेसर मार्ग पर आग आ गए और रोड पर सिलिंडर लगाकर जाम लगा दिया ।